कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सहित वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

रायपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से की सौजन्य मुलाकात, संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करने का जताया संकल्प
रायगढ़। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने रायपुर पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नेताओं ने उन्हें राजनीतिक जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के दौरान कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, वरिष्ठ नेता यतीश गांधी, लैलूंगा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश डगला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

12 नवंबर को ग्रहण की थी कांग्रेस की सदस्यता
उल्लेखनीय है कि रामचंद्र शर्मा ने 12 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल भी मौजूद थे। कांग्रेस में प्रवेश के बाद वरिष्ठ नेताओं से उनकी यह मुलाकात राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से काम करने का संकल्प
रामचंद्र शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप काम करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उनके कांग्रेस प्रवेश के बाद समर्थकों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।





