देश विदेश

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने का दावा

Advertisement
Advertisement Carousel

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसी वारदात दोहराने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। धमकी भरे ईमेल में काचीगुड़ा स्थित होटल टूरिस्ट प्लाजा और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल भेजने वाले ने करीब 300 लोगों की हत्या करने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। वहीं, पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

26 नवंबर को हमले की धमकी वाला ईमेल

हैदराबाद पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 21 नवंबर को इस संबंध में अलर्ट जारी किया था। ईमेल में दावा किया गया है कि 26 नवंबर को शहर में वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों जैसी वारदात को अंजाम दिया जाएगा। इसमें काचीगुड़ा के होटल टूरिस्ट प्लाजा और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

लश्कर कमांडर की मौत का बदला लेने का दावा

धमकी भरे ईमेल में भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया है। उसने दावा किया है कि लश्कर कमांडर लतीफ भट और उसके साथियों की मौत का बदला लेने के लिए हमले की योजना बनाई गई है। हालांकि, ईमेल भेजने वाले का लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

होटल, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी

धमकी के बाद पुलिस ने होटल, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बस अड्डों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और लावारिस सामान पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button