छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है मातृभाषा

Advertisement
Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का किया आह्वान।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रदेश की माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और यहां की आत्मीयता रची-बसी है। यह भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है।

लोकगीतों और परंपराओं में झलकती है छत्तीसगढ़ी की मिठास

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और आत्मीयता दिखाई देती है। यह भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।

दैनिक जीवन में मातृभाषा के उपयोग पर दिया जोर

सीएम साय ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक समृद्धि उसके अधिकाधिक उपयोग और नई पीढ़ी से जुड़ाव में निहित होती है। मातृभाषा पर गर्व करने के साथ ही इसे दैनिक व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में अधिक से अधिक स्थान देना चाहिए।

भाषा के संरक्षण और संवर्धन का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर सभी लोग अपनी मातृभाषा के मान-सम्मान को बढ़ाने तथा उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित बनी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button