रायगढ़

जूटमिल पुलिस ने कृषक पशुओं के अवैध परिवहन पर की कार्यवाही…। आरोपियों की दो पिकअप वाहन जप्त…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़- दिनांक 15.02.2021 को पुलिस चौकी जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत रेंगालपाली नाका के पास दलवीर सिंह उर्फ मोनू पिता लल्लन सिंह निवासी नेतनागर द्वारा दो पिकअप वाहनों में कृषक पशुओं को क्रूरता पूर्वक बांधकर उड़ीसा की ओर ले जाते देखा और वाहन चालकों को रोककर पूछताछ किया जिस पर वाहन चालकों ने कृषक पशुओं को राउरकेला ओडिशा ले जाना बताये,पशुओं को बूचडखाने ले जाने के संदेह पर मोनू सिंह द्वारा जूटमिल पुलिस को सूचना दिया गया। जूटमिल पुलिस द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 AK 3666 के चालक पप्पू यादव पिता राजेश्वर सिंह यादव निवासी सिगोरी चढोस पटना (बिहार) एवं पिकअप क्रमांक सीजी 13 AH 5103 का चालक रोशन कुमार यादव पिता सत्यनारायण यादव निवासी डलहिन बाजार पनसारी पटना (बिहार) से पूछताछ कर पशुओं के क्रूरता पूर्वक ले जाने के संबंध में दोनों चालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button