रायगढ़

कोतवाली,बरमकेला पुलिस की शराब रेड कार्यवाही…। इंदिरा नगर में शराब बेच रही महिला से 45 पाव देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्यवाही….। ग्राम चांटीपाली के पास महुआ शराब परिवहन करते पकड़े गए तीन आरोपी, 45 लीटर शराब जब्त ..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़- आज दिनांक 16.02.2021 को कोतवाली पुलिस द्वारा इंदिरा नगर चौक के पास शराब बेचे जाने की मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया। आरोपिया लक्ष्मी बाई पति स्व.पंचराम यादव 60 साल इंदिरा नगर कोतवाली के पास से 15 नग देशी प्लेन एवं 30 नग देशी मशाला शराब जप्त किया गया है। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34-2,59-क आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। बरमकेला पुलिस द्वारा दिनांक 15.02.2021 को ग्राम चांटीपाली मार्ग पर आरोपी 1-नरेन्द्र सारथी पिता मनोहर सारथी 30 साल झनकपुर बरमकेला 2-सुकलाल सारथी पिता मिलाउ 50 साल निवासी ग्राम खरवानीपारा बरमकेला 3- भागीरथी सिदार पिता दीनदयाल 25 साल निवासी ग्राम खरवानीपारा बरमकेला को अवैध रूप से भकुर्रा जंगल से महुआ शराब लेकर आते समय पकड़े। आरोपियों से 15-15 लीटर कुल 45 लीटर महुआ शराब* जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बरमकेला में धारा 34-2,59-क आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button