रायगढ़

विधानसभा सत्र के पहले दिन गरजे विधायक प्रकाश नायकरायगढ़ जिले में हाथियों व अन्य जंगली जानवरों से हुई जनधन की क्षति को लेकर विधायक ने उठाया सवाल…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


सिंघघोष/रायगढ़- जिले में हर साल हाथी व अन्य जंगली जानवरों से लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। रायगढ़, घरघोडा व धरमजयगढ़ सहित अन्य वनमंडलों में इन जंगली जानवरों द्वारा बरपाये जाने वाले कहर को लेकर उनमें आज भी दहशत देखा जा सकता है। इसे रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने पूरे गंभीरता से लेते हुए ग्रीष्मकालीन सत्र के पहले दिन केवल प्रश्न ही नही उठाया बल्कि शासन स्तर पर इस पर रोक लगाने पर भी जोर दिया।
जिले में इन जंगली जानवरों द्वारा किये जा रहे फसल आदि नुकसान को पूरे गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से सवाल किये। विधायक ने पूछा कि रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में हाथी, भालू व अन्य जंगली जानवरों के हमलों से कितनी जान-माल की क्षति हुई है? कितने लोग घायल हुए और कितने लोगों की मृत्यु हुई है? उप वन मंडलावार इसकी जानकारी प्रदान करें। उन्होने ये भी पूछा कि इन विभिन्न जानवरों के हमलों से घायल व मृतकों, फसलों व मकानों का कितना मुआवजा दिया गया है? साथ-साथ जंगली पशुओं की हमलों की रोकथाम हेतु शासन द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं संचालित की जा रही है, एवं उक्त अवधि में इस मद में कितनी राशि व्यय की गई हैं?
विधायक प्रकाश नायक के सवालों का जवाब देते हुए वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को कहा कि रायगढ़ वन मंडल के रायगढ़, घरघोड़ा, उप वन मंडल एवं गोमर्डा अभ्यारण्य में 2019-2020 व 2020-2021 में हाथी व अन्य जंगली जानवरों के हमलो से जान-माल की क्षति, जन हानि जानकारी दी। मुआवजा भुगतान का विवरण भी दिया गया। इसी तरह आगे बताया गया कि वन्य प्राणियों के रोकथाम हेतु शासन द्वारा विभिन्न योजना के तहत रहवास विकास, भोजन व पानी की उपलब्धता तथा जन जागरूकता के कार्यक्रमों को सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि जंगली पशुओं की जंगल से बाहर की ओर आवागमन कम हो और वन्य प्राणियों के बीच हमले न हो।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button