रायगढ़

भठली जगन्नाथ मंदिर के कुंभ भराई समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री शक्रजीत नायक,कैलाश नायक,सुषमा प्रकाश नायक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़- जिले के सरिया स्थित ग्राम भठली में सोमवार को आयोजित जगन्नाथ मंदिर के कुम्भ भराई (रत्न मोद) समारोह में रायगढ़ के पूर्व मंत्री शक्रजीत नायक व विधायक प्रकाश नायक की धर्मपत्नि श्रीमती सुषमा नायक साथ मे कैलाश नायक पहुंचे। यहां श्रीमती नायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। इस मौके पर सरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर, बरमकेला जनपद अध्यक्ष श्रीमती तारा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक सहित सरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि सरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भठली बस्ती में भव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण हो रहा है ग्रामवासियों व आसपास श्रद्धालू भक्तों के सहयोग से बहुत जल्द ही इस मंदिर के निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद है। सोमवार को उक्त मंदिर के कुम्भ भराई का कार्यक्रम आयोजित था जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालू भक्त अनाज लेकर पहुचे हुए थे। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर के कुंभ में अनाज डालने व पूजा-अर्चना किये जाने का सिलसिला जारी रहा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button