रायगढ़

विवेक पाटले की टीम ने 11 इंच चाकू के साथ आरोपी को दबोचा..। आर्म्स एक्ट के तहत कि कार्यवाही…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र में बदमाशों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.03.2021 को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में निवासरत बदमाश किस्म के व्यक्तियों की सघन जांच की गई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर आज सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम मुनुद के अर्जुन ढाबा के पास मोहम्मद मुस्तकिम खान पिता रफी उल्ला खान उम्र 24 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती कोरबा को धारधार चाकू लेकर आने-जाने वाले व्यक्तियों को डराते-धमकाते हुये पकड़ा आरोपी के पास से 11 इंच लम्बा धारधार चाकू जप्त किया गया आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है टीआई विवेक पाटले को जानकारी मिली थी कि बदमाश को छालक्षेत्र में घूमते हुए देखा गया है थाना प्रभारी उसकी प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी अपने मुखबिर से ले रहे थे और आज आरोपी को चाकू लेकर घूमने की सूचना पर धरदबोचा गया। थाना छाल में आरोपी के विरूद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button