रायगढ़
लल्लू सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 36 से शुरू हुआ आप का सदस्यता अभियान…।।

सिंहघोष/रायगढ़-07.07.23- कॉंग्रेस के पूर्व किसान नेता लल्लूसिंह आम आदमी पार्टी की विधिवत सदस्यता लेने के बाद अब वे आप के प्रचार प्रसार जुट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने वार्ड क्रमांक 36(गुरु घासीदास नगर) में सदस्यता अभियान की शुरुआत की और बड़ी सख्या में लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ा। जिसमें परमानंद निराला,शिवचरण टंडन,अरविंद रत्नाकर,विनय रात्रे,प्रकाश भारद्वाज,नवीन मालाकार,पुनिराम निराला,राजू सिंह,लक्ष्मीन बाई टंडन,वेदमती बाई,प्रेमलता बाई,नीरा बाई,ध्वजा बाई ,सुखमती बाई समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इन अवसर पर उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष राशिद,जिलाध्यक्ष भरत दुबे,लोकसभा सचिव राजीव गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी पिंटू सिंह,भीमदास महंत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।