छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की अंतिम सूची जारी, 612 उम्मीदवार मैदान में

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की जांच, संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। आयोग के अनुसार अब कुल 612 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

नगरीय निकायों में 240 और पंचायतों में 392 प्रत्याशी

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नगरीय निकायों में कुल 240 उम्मीदवार और त्रि-स्तरीय पंचायतों में 392 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत पार्षद पद के 71 स्थानों के लिए 221 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि अध्यक्ष पद के 5 स्थानों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन पदों पर न तो कोई नामांकन निरस्त हुआ है और न ही कोई निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

EVM और बैलेट बॉक्स से होगा मतदान

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने जानकारी दी कि नगरीय निकायों में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराया जाएगा, जबकि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव मतपेटी (बैलेट बॉक्स) से संपन्न होंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) 29 मई 2026 से शुरू की जाएगी और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की तैयारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने संवेदनशील और विवादित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं।

साथ ही आयोग ने मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि मतदान के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button