जिले में नवपदस्थ कलेक्टर भीम सिंह ने आज सृजन सभागार में पहली औपचारिक प्रेस वार्ता रखी।।

सिंहघोष/ इस प्रेस वार्ता में उन्होंने खुद का परिचय देते हुए मुख्यालय के पत्रकारों से परिचय लिया। फिर 19 की रोकथाम के संबंध में कार्यों की प्रगति को लकेर नवपदस्थ कलेक्टर भीम सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी।
वही 28 मई को पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहणकर करने के बाद आज कलेक्टर रायगढ़ ने सभी पत्रकारों को सृजन सभा कक्ष में बुलाकर उनसे स्वस्थ वार्तालाप की।। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी बेसी को लेकर पत्रकारों से सलाह मशविरा करते हुए उनमें क्रमशः सुधार का आश्वासन दिया।। चर्चा के दौरान श्री भीम सिंह ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी भीम सिंह इसके पूर्व आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के पद परकार्यरत थे। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर राजनांदगांव, कलेक्टर सरगुजा, कलेक्टर धमतरी जैसे महत्वपूर्ण पदों के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर रायगढ़ जिले में कोविड-19 के रोकथाम के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की।आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,अपर कलेक्टर आर. ए.कुरुवंशी, एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया न्यूज़ पोर्टल सहित अन्य एवं अधिकारी मौजूद थे।