Uncategorised

बरमुडा में जिंदल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Advertisement

जिंदल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ग्राम बरमुडा में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फोर्टिस–ओपी जिंदल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यकता अनुसार मुफ्त दवाओं का वितरण किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ लिया।

पार्षद विष्णुचरण पटेल और ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए जिंदल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

जिंदल स्टील लिमिटेड की सीएसआर इकाई जिंदल फाउंडेशन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्यरत है। मौसमी बीमारियों से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास के सभी गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 29 नवंबर, शनिवार को वार्ड क्रमांक 43 के अंतर्गत बरमुडा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। पैरामेडिकल स्टाफ और पूरी मेडिकल टीम भी सक्रिय रूप से उपस्थित रही। सीएसआर टीम ने शिविर से पूर्व ग्रामीणों को इसकी जानकारी देकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली थीं। सुबह शिविर शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे दिन जांच का सिलसिला जारी रहा।

पार्षद विष्णुचरण पटेल ने जताया आभार

वार्ड 43 के पार्षद विष्णुचरण पटेल ने इस आयोजन के लिए जिंदल फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सराहनीय प्रयास से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए फाउंडेशन द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button