Uncategorised

राइस मिल में घुसा जंगली भालू, शहद के लालच में टिन शेड में फंसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेंड्रा । मरवाही वनमंडल अंतर्गत मरवाही परिक्षेत्र के धनपुर वृत्त स्थित एक राइस मिल परिसर में 21 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे जंगली भालू के घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि राइस मिल में मधुमक्खी का छत्ता था और भालू शहद खाने के चक्कर में टिन शेड में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा कारणों से राइस मिल को अस्थायी रूप से बंद कराया गया तथा लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मानव और वन्यप्राणी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने दिन और रात के समय पीडब्ल्यूडी सड़क पर लगभग 60-60 मीटर की दूरी तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की।

भालू राइस मिल परिसर में स्थित करीब 32 फीट ऊंचे शेड पर चढ़ गया था, जिससे उसे सुरक्षित नीचे उतारना चुनौतीपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने विशेष रेस्क्यू योजना बनाई। मिल प्रबंधन के सहयोग से शेड तक मजबूत सीढ़ियां सुरक्षित रूप से लगाई गईं, ताकि भालू बिना किसी चोट के नीचे उतर सके।

22 दिसंबर की सुबह लगभग 3 बजे शांत वातावरण बनाए रखते हुए, भीड़ और शोर से बचते हुए, भालू को सीढ़ी और एंगल की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद वन अमले की निगरानी में भालू को पास के प्राकृतिक वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और भालू को भी पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। वन विभाग ने राइस मिल प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, भीड़ या शोर न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button