छत्तीसगढ़

कड़ी मेहनत और परिश्रम से सपने पुरे होते हैं- रामचंद्र शर्मा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उच्चभिट्ठी में ग्रामीण छात्र छात्राओं को दिया कैरियर डेवलपमेंट टिप्स

रायगढ़।
नवा अंजोर कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान और व्यवहार परिवर्तन के लिए गठबंधन कार्यक्रम ग्राम पंचायत – उच्चभिट्ठी में 10 जून को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रायगढ़ के प्रसिद्ध शिक्षाविद युवा और छात्रों के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने उच्चभिट्ठी में ग्रामीण छात्र छात्राओं को  कैरियर डेवलपमेंट टिप्स दिया है। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और परिश्रम से परिवार के सपने पूरे होते हैं इसीलिए छात्रों को अपने भविष्य को लेकर अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीण छात्र-छात्राओं को बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को डॉक्टर इंजीनियर शिक्षक तथा अन्य प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए कौन सा विषय लेना चाहिए।

10 जून को रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर  उच्चभिट्ठी में नवा अंजोर की टीम ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामचंद्र शर्मा जी का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा के अलावा एकलव्य इंडिया फाउंडेशन के सदस्य देवेश सिंह और कानूनी सलाहकार दिनेश्वर देवांगन ने भी छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक मार्ग बताया ।

इस कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और शिक्षक भी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में नवा अंजोर वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। तथा सभी अतिथि और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button