लायनेस क्लब दिव्य ऊर्जा का स्वच्छता पर जागरुकता अभियान।

सिंहघोष/रायगढ़-अध्य्क्ष लायनेस अनीता कपूर, दिव्यउर्जा रायगढ़, के नेतृत्व मे स्वच्छता अभियान को बढावा और नगरीय सौंदर्यीकरण विषय पर लेख प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे 5 विजेताओं की बहुत सुन्दर अभिव्यक्तियां रहीं
लायनेस रेखा केसरी द्वारा लिखी गई अभिव्यक्ति इस प्रकार है।
अपने प्रधानमंत्री बनने के बाद माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2014, को इस अभियान का आगाज़ किया था। भारत को स्वच्छ करने की परिवर्तन कारी मुहिम चलाई थी। भारत को साफ-सुथरा देखना गांधी जी का सपना था। गांधी जी हमेशा लोगों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने को बोलते थे।
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की सराहनीय कोशिश है। देखा जाए तो, अपने आस-पास साफ-सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अगर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होता, तो इस अभियान की जरूरत ही नही पड़ती।
कितनी शर्मिन्दगी की बात है कि हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है, लेकिन अपनी सारी गंदगी, कूड़ा-कचरा बाहर, गलियों, सड़को और चौराहों पर फेंक देते है। ये नहीं सोचते कि पूरा देश ही हमारा घर है। इसे भी साफ रखना हमारा ही काम है। कोई पड़ोसी या बाहर का नहीं आएगा साफ करनें, इसे हमें ही साफ करना है।
महात्मा गांधी।
जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं वह सबसे पहले अपने आप में लागू करें।”
महात्मा गांधी जी की ये बात स्वच्छता पर भी लागू होती है। अगर हम समाज में बदलाव देखना चाहते हैं तो सर्वप्रथम हमें स्वयं में बदलाव लाना होगा।
साफ-सफाई से हमारा तन-मन दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहता है। यह हमें किसी और के लिए नहीं, वरन् खुद के लिए करना है। यह जागरूकता जन-जन तक पहुँचानी होगी। हमें इसके लिए ज़मीनी स्तर से लगकर काम करना होगा। हमें बचपन से ही बच्चों में सफाई की आदत डालनी होगी। उन्हें सिखाना होगा कि, एक कुत्ता भी जहां बैठता है, उस जगह को झाड़-पोछ कर बैठता है। जब जानवरों में साफ-सफाई के प्रति इतनी जागरुकता है, फिर हम तो इन्सान है।
हमें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए–
* घर के कचरे को इधर उधर न फेकना।
*हमेशा शौचालय का उपयोग करना।
*घर के आसपास या कहीं भी कूड़ा करकट न फैलाना।
*स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को शिक्षित करें सामाजिक संस्थानों एवं पार्क में सड़कों के किनारे हमें रंग बिरंगे फूलों के पौधे लगाना।
*वृक्षारोपण।
मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना।