Uncategorised

रायगढ़ में हाथियों का कहर : रातों-रात 15 किसानों की फसल तबाह, कई गांव अलर्ट पर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार देर रात जंगल से निकलकर हाथियों का एक बड़ा दल खेतों में घुस आया और 15 किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दो क्षेत्रों में हाथियों का आतंक, 15 किसानों की फसल नष्ट
धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के इंचपारा बीट में 17 हाथियों का दल क्रिंधा गांव के 4 किसानों के खेतों में घुसा और खड़ी फसलों को पैरों तले रौंद दिया। दूसरी घटना रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के सामारूमा बीट के छेड़ोरिया गांव में हुई, जहां हाथियों ने 11 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया।

रात में सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन अमले ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों का दल डटा रहा और सुबह होने से पहले वापस जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद झिंगोल, तराईमाल और आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सावधान रहने की अपील की गई।

दिन में सड़क पर आ गए हाथी, वाहन रोके गए
रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे तमनार रेंज के अमलीडीह से सामारूमा पड़की पहरी की ओर जंगल से निकलते हुए दो दलों में करीब 40–45 हाथी सड़क पर पहुंच गए। हाथियों को देखकर वन विभाग ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। कुछ देर सड़क पर रहने के बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चला गया।

जंगलों में कुल 70 हाथियों का विचरण
रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 70 हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं।
धरमजयगढ़ वन मंडल में 30 हाथी हैं, जिनमें अकेले बोरो रेंज में 17 हाथी मौजूद हैं।
रायगढ़ वन मंडल में 40 हाथियों की उपस्थिति दर्ज की गई है।
– तमनार रेंज में 34
– घरघोड़ा रेंज में 4
– रायगढ़ रेंज में 2 हाथी

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button