रायगढ़

सिंधी फ़िल्म वरदान हिक अनमोल सौगात का प्रदर्शन रायगढ़ शहर में कार्निवाल और रामनिवास टॉकीज में होगा…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.04.0.12.22. आगामी आने वाली 7 दिसम्बर को वरदान हिक अनमोल सौगात सिंधी फ़िल्म का शहर के मल्टीप्लेक्स और टाकिजों में लगाई जाएगी फ़िल्म के माध्यम से सिंधी भाषा और संस्कृति की झलक दिखलाई जाएगी। इस बाबत बिलासपुर के फ़िल्म वितरक मनोज मनसुखानी एवं राजकुमार मनसुखानी ने बुधवार 1 दिसंबर को रायगढ पहुँच कर रायगढ़ में पूज्य सिंधी पंचायत चक्रधर नगर रायगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उदासी से रूबरू मुलाकात करके पंचायत के पदाधिकारियों से भी बहुत तन्मयता के साथ मुलाकात की जिसमें पूज्य पंचायत ने फ़िल्म की सफलता के लिए हर संम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया । श्री उदासी ने सभी सिन्धी भाईयों और बहनों से अपील करते हुए कहा कि समाज की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने तथा सिंधी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु एक जुट होकर समाज के हर वर्ग को यह फ़िल्म देखनी चाहिए ।इस बैठक में पूज्य पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उदासी जी , उपाध्यक्ष नरेंद्र हेमानी (पप्पू) ,चंद्रकांत पंजाबी, नंदलाल मोटवानी , राजेश कटारे जी, इत्यादी पदाधिकारी गण उपस्थित थे । रायगढ़ की समस्त सिंधी संस्थाओं की ओर से भी इस फ़िल्म को सफल बनाने आश्वासन दिया , एवं आशीर्वाद दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button