Uncategorised

बिजली दरों में बढ़ोतरी और ‘बिजली बिल हाफ’ योजना बंद होने के विरोध में रायगढ़ में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में बढ़े हुए बिजली दरों और ‘बिजली बिल हाफ योजना’ को बंद किए जाने के विरोध में रविवार को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक में युवा कांग्रेस ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेता और जनप्रतिनिधि उस्मान बेग के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कारगिल चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार के इस कदम का विरोध जताया गया।


🔹 प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित विरोध कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, तथा प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय के निर्देश पर किया गया। रायगढ़ जिले में इस अभियान का नेतृत्व उस्मान बेग ने किया।

बताया गया कि युवा कांग्रेस द्वारा बढ़े हुए बिजली दरों के खिलाफ प्रदेशस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी है।


🔹 जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ — उस्मान बेग

कार्यक्रम के पश्चात उस्मान बेग ने कहा कि बिजली बिलों में वृद्धि और योजना बंद होने से किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया है।

उन्होंने कहा —

“बिजली जैसी बुनियादी आवश्यकता पर जनता को राहत मिलनी चाहिए, बोझ नहीं। सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान और मजदूर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार के आने के बाद से बिजली दरों में 4 से 10 गुना तक वृद्धि हुई है, जबकि हमारी सरकार के समय बिजली बिल आधा किया गया था।”

बेग ने आगे कहा कि सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है और वह आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि —

“यदि बिजली दरों की यह मनमानी वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।”


🔹 विरोध में लगे नारे

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मुख्य नारे रहे —

  • बिजली चोर गद्दी छोड़!
  • महंगी बिजली बंद करो!
  • जनता का हक वापस दो!

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button