रायगढ़

असम में विधायक प्रकाश नायक का चुनाव प्रचार जोरो पर..।अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद के लिए माँग रहे समर्थन…।।

सिंहघोष/बरपेटा- रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक इन दिनों असम दौरे पर है और उनके द्वारा चुनावी प्रचार जोरो से किया जा रहा है।बरपेटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद के पक्ष में चुनावी प्रचार करते हुए उनके लिए समर्थन की अपील क्षेत्र की जनता से कर रहे है।अपने समर्थकों के साथ इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में किये जा रहे प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को भरपूर समर्थन मिलते दिखाई दे रहा है।उनके साथ विधायक विनय जायसवाल,आरिफ हुसैन पार्षद, चंद्रशेखर चौधरी एल्डरमेन, गणपति पाढ़ी, पंकज पटेल पूर्व पार्षद, लोकेश देवांगन जुटे हुए हैं।
विधायक प्रकाश नायक कल इस क्षेत्र के हावली ब्लॉक,कुमुल्लिपारा,मेयरामरा, जाहूरपंप,के विभिन्न गांवों के दौरे पर थे इन गांवों में चुनावी प्रचार करते हुए विधायक ने आगमी दिनों होने वाले चुनाव में विधायक पद के प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान रायगढ़ विधायक ने कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में चलाई जाने वाली योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद द्वारा लागू किये गए जन घोषणाओ के बारे में भी बताया और उन्हें आशीर्वाद देंने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button