राजश्व न्यायालयों में भ्रष्टाचार के विरूद्ध अधिवक्ताओं की लड़ाई में आया नया मोड़…।।

पूर्व सी.जे.एम. व बुद्धिजीवी प्रभाकर ग्वाल अधिवक्ताओं को समर्थन देने पहुँचे धरनास्थल…।।
सिंहघोष/रायगढ़-19.02.22- पूर्व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रभाकर ग्वाल आज दोपहर 3:00 बजे रायगढ़ पहुंचें। यहां अंबेडकर चौक पर अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए उन्हें संबोधित किया। पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल वह शख्सियत है जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी है।
रायगढ़ अधिवक्ता संघ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि उनकी लड़ाई किसी संगठन से नहीं है बल्कि प्रशासनिक स्तर पर जारी भ्रष्टाचार से है जिसके लिए वो पूरी ताकत लगाकर लड़ाई लड़ेंगे। रायगढ़ में आयोजित अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन भी धरना स्थल पर अधिवक्ताओं की भारी संख्या में मौजूद रहे। अधिवक्ता संघ की ओर से बताया गया कि पूर्व सी.जे.एम प्रभाकर ग्वाल जो वर्तमान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कहीं भी चलाई जाने वाली मुहिम के आईकान है। उनके सम्बोधन से अधिवक्ताओं में नई स्फूर्ति का संचार हुआ है साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही उनकी लड़ाई को नई दिशा मिली है।
प्रभाकर ग्वाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार को उजागर करने के रूप में मेरी पहचान बनी है। मैं भ्रष्टाचार निरोधक प्रत्येक मुहिम को सर्मथन देता रहा हूँ और आज भी रायगढ़ से उठी भ्रष्टाचार मिटाने की इस आवाज को अपना समर्थन देने आया हूँ। वर्तमान में प्रदेश भर के राजश्व न्यायालयों ने जारी भ्रष्टाचार और भर्राशाही को देखते हुए रायगढ़ से उठी इस आवाज को पूरे प्रदेश भर में गुंजाना होगा तब जाकर भ्रष्ट व्यवस्था में थोड़ी बहुत सुधार होने की गुंजाइश बनेगी।
आज तीसरे दिन भी अंबेडकर चौक पर भ्रष्टाचार और उसके समर्थकों को पड़ेंगे दो-दो जूते
रायगढ़ अधिवक्ता संघ की ओर से अंबेडकर चौक पर पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, इस धरना प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। यहां पर जो पुतले रखे गए हैं, उन्हें रोजाना 2-2 जूते सभी अधिवक्ताओं की ओर से मारे जाते हैं, यह प्रक्रिया आज तीसरे दिन भी बरकरार रही और लगातार चलती रहेगी। ऐसे भ्रष्टाचार और उसके समर्थक इस प्रक्रिया को अंजाम दिलवाने के लिए आज भी तैयार रहें।