Uncategorised

रायगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक, ग्रामीण कचरा प्रबंधन मजबूत करने पर जोर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 17 जून 2026। कलेक्टर के निर्देश और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत घरघोड़ा और जनपद पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ब्लॉक स्तरीय टीम मौजूद रही। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा SWM Rules 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

कचरा पृथक्करण और 4-डस्टबिन प्रणाली पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायतवार एक्शन प्लान की गहन समीक्षा की गई। सभी पंचायतों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने, स्रोत स्तर पर सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण, 4-डस्टबिन प्रणाली के प्रभावी उपयोग तथा सेग्रीगेशन शेड के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया गया।

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और कम्पोस्टिंग को बढ़ावा

बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, घरेलू कम्पोस्टिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए। इसके लिए व्यापक सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियां चलाने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत अभियान है।

जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता रैली, ग्राम सभा, जनजागरूकता कार्यक्रम और अन्य माध्यमों से लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने की बात कही गई।

नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड निरीक्षण जरूरी

बैठक में सितंबर 2026 और मार्च 2027 तक तय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों के निर्माण के लिए विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button