संपर्क

“निजात” अभियान के तहत् सरकंडा पुलिस की कार्यवाही…।अधिक मात्रा में बॉन फिक्स कब्जे में रखने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही..।।

Advertisement

35 पैकेटों में रखे 700 नग बॉनफिक्स किया गया जप्त..।
थाना क्षेत्र में नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही..।।

सिंहघोष/रायगढ़.31.03.23. निजात अभियान के तहत नशीले पदार्थ व नशे के विकल्प के तौर पर उपलब्ध होने वाले पदार्थ के विक्रेताओं पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित पंचर दुकान संचालकों एवं कार वाश संचालकों को पूर्व में बैठक लेकर पंचर बनाने वाले सामाग्री विशेषकर बोनफिक्स पेस्ट आदि की अवैध बिक्री न करने व अधिक मात्रा में नहीं रखने समझाईश दिया गया था।

इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 31.03.2023 को थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित 25 ऑटो पार्ट्स और पंचर दुकानों को चेकिंग किया गया, चेकिंग दौरान गुप्ता डेयरी के पास अशोक नगर सरकण्डा में तुषार स्टोर में अत्यधिक मात्रा में 35 डिब्बों में भरे 700 नग बॉनफिक्स पेस्ट रखे हुये पाया गया, जिससे आरोपी आशीष कुमार पिता स्व.माखनलाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला, थाना सिविल लाईन के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button