Uncategorised

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर, सुबह घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

रायपुर ।  राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है। अंबिकापुर को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

रायपुर में रविवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यता कम रही। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस बार अंबिकापुर को पीछे छोड़ते हुए पेंड्रा और अमरकंटक राज्य के सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक है।

पेंड्रा और अमरकंटक में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गई हैं और खेतों व छतों पर सफेद परत दिखाई दे रही है। शीतलहर के चलते बाजारों में सन्नाटा है और लोग अलाव व ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button