Advertisement
Advertisement
Advertisement
शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए है सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पाटन थाना क्षेत्र में मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने की सूचना पुलिस मिली कि बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ युवक मोबाइल पर आईपीएल मैचों में दांव लगवा रहे हैं। इस पर पाटन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन सट्टा का खिलाने की बात स्वीकार की। वहीं, पुलिस के पूछताछ में
आरोपियों ने बताया कि 15 दिन पहले ऑनलाइन लिंक खरीदा था, जिसके बाद लगातार आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में करन देवांगन,उत्तम निषाद,गोपाल निषाद और लोकेश उर्फ अरमान यादव शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
Advertisement