मनोरंजन

Alliance Show : सलमान खान की एंट्री से भावुक हुए सोहेल खान, भाई को देखकर छलके जज्बात

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई। रियलिटी शो ‘Alliance’ में इस हफ्ते दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। शो के नए प्रोमो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री दिखाई गई है। सलमान को देखकर जहां घर के सभी कंटेस्टेंट्स हैरान नजर आए, वहीं अपने भाई सोहेल खान से मुलाकात के दौरान भावुक पल देखने को मिला।

सलमान और सोहेल की भावुक मुलाकात

प्रोमो में सलमान खान सीधे सोहेल के पास जाते हैं और दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आते हैं। सलमान अपने भाई का हालचाल पूछते हैं। भाई की मौजूदगी से सोहेल को भी भावनात्मक सहारा मिलता दिखाई देता है।

शो में उतार-चढ़ाव भरी रही सोहेल की यात्रा

‘Alliance’ में सोहेल खान की जर्नी कई उतार-चढ़ाव से भरी रही है। वह शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। बाद में उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो से बाहर होने से पहले सीमा ने सोहेल को गेम में मजबूती से अपनी बात रखने और अपने फैसलों पर कायम रहने की सलाह दी थी।

सोहेल ने साझा किए निजी अनुभव

शो के दौरान बातचीत में सोहेल खान ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ निजी अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि कुछ कठिन अनुभवों को उन्होंने लंबे समय तक अपने अंदर रखा और बाद में परिवार से इस बारे में बात की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने माता-पिता और भरोसेमंद लोगों से खुलकर बात करनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button