Uncategorised

छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक आंदोलन : 24 दिन बाद हड़ताल स्थगित, मांगों पर फैसले के लिए सरकार को 5 सितंबर तक समय

Advertisement

रायपुर। संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले करीब 24 दिनों से आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों ने फिलहाल अपनी हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है।

शिक्षा सचिव से हुई मुलाकात के बाद लिया निर्णय
अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षा सचिव से मुलाकात की। इस दौरान सरकार की ओर से उनकी कुछ मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद संघ ने आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया।

5 सितंबर तक सरकार को दिया समय
अतिथि शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों पर 5 सितंबर तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और अब सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगें
अतिथि शिक्षक संविलियन, नौकरी की सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। संघ का कहना है कि वे कठिन परिस्थितियों में भी लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में योगदान दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button