Police Transfer Chhattisgarh : बिलासपुर और कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बार बिलासपुर और कोरबा जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इस बदलाव के तहत बिलासपुर में 13 निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि कोरबा में 6 सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) की नई पदस्थापना की गई है।
कोनी और मस्तूरी को मिले नए थाना प्रभारी
बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जारी आदेश में 13 निरीक्षकों के तबादले के साथ कोनी और मस्तूरी थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है। वहीं, कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 6 एएसआई की पदस्थापना में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से फैसला
पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। हाल के दिनों में राज्य के कई जिलों में भी बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।







