छत्तीसगढ़

Rojgar Mela Chhattisgarh : रायपुर और बलौदाबाजार में रोजगार मेला आज, 331 पदों पर होगी भर्ती

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज सुनहरा अवसर है। रायपुर के लाइवलीहुड कॉलेज, जोरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बलौदाबाजार में भी जिला रोजगार कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। दोनों रोजगार मेलों के माध्यम से कुल 331 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रायपुर में 137 पदों पर भर्ती

रायपुर रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड सहित पांच प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। यहां 10वीं पास से लेकर 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

बलौदाबाजार में 194 पदों के लिए अवसर

बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन होगा। यहां विभिन्न निजी कंपनियां 194 पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ये दस्तावेज साथ रखें

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन आवश्यक है। उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लेकर पहुंचना होगा।

प्रवेश रहेगा निशुल्क

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button