छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश का दौर जारी, कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटे से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

8 अगस्त तक मौसम रहेगा बदला

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 8 अगस्त तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। आज बुधवार को भी छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

रायपुर में रातभर हुई बारिश

राजधानी रायपुर में मंगलवार दोपहर से लेकर रातभर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी रायपुर में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

लगातार बारिश को देखते हुए नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button