SIS Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा अधिकारी के 100 पदों पर भर्ती, 33 से 40 हजार रुपये तक मिलेगा पारिश्रमिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। भारत की प्रमुख सुरक्षा सेवा कंपनी SIS Ltd द्वारा सुरक्षा अधिकारी (Security Officer Cadre) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
जशपुर में 10 से 12 अगस्त तक होगी चयन प्रक्रिया
भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट-2005 के तहत भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह चयन प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त 2026 तक एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, डोडकाचौरा, जशपुर में होगी।
100 सुरक्षा अधिकारी पदों पर होगा चयन
एसआईएस के कमांडेंट कुमार शिवेन्द्र के अनुसार, भर्ती अभियान के माध्यम से सुरक्षा अधिकारी कैडर के 100 जीटीओ (GTO) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास:
- किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित युवाओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह (CTC) तक का प्रारंभिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
नियुक्ति के बाद कर्मचारियों को:
- न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार वेतन
- पेंशन सुविधा
- ग्रेच्युटी
- ईएसआई
- ग्रुप इंश्योरेंस
- चिकित्सा सुविधा
- आवास सुविधा
- यात्रा एवं भोजन भत्ता
जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी मिल सकेगा। यह भर्ती अभियान छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर माना जा रहा है।








