छत्तीसगढ़

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

Advertisement

बलरामपुर/राजपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम सेवारी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में करीब 10 मजदूर सवार थे। सभी सूरजपुर जिले के नरोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और टमाटर की खेती से जुड़े काम के लिए शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे सेवारी के पास पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में 3 की मौत, 7 गंभीर घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी सात घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद परिवारों में मचा मातम

देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में मातम पसर गया। पिकअप की क्षतिग्रस्त हालत से टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना के बाद राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर के पीछे संभावित लापरवाही की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button