छत्तीसगढ़

Raman Singh Birthday: डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर सजेगी संगीत की महफिल, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति में गूंजेगा राजनांदगांव

Advertisement

Raman Singh Birthday: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस 15 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिग्विजय स्टेडियम में होने वाले समारोह में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 15 अक्टूबर को युवा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दिग्विजय स्टेडियम में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

आयोजकों के मुताबिक, डॉ. रमन सिंह को जन्मदिवस की बधाई देने के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

2023 से हो रहा है भव्य आयोजन

युवा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया कि वर्ष 2023 से फाउंडेशन की ओर से डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

वर्ष 2023 में कवि शैलेश लोढ़ा, 2024 में कवि डॉ. कुमार विश्वास और 2025 में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने प्रस्तुति दी थी। इसी कड़ी में इस वर्ष 15 अक्टूबर की रात जुबिन नौटियाल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई अतिथि होंगे शामिल

जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर फाउंडेशन और स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

दिग्विजय स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button