छत्तीसगढ़

School Holiday October 2026: हो गया ऐलान, दशहरा में 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दिवाली में भी मिलेगी 5 दिन की छुट्टी

Advertisement

School Holiday October 2026: त्योहारों के सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी की हैं। इस बार दशहरा और दिवाली पर 5-5 दिन की छुट्टी रहेगी, जबकि शीतकालीन अवकाश भी 5 दिनों का होगा।

Dussehra Holidays में 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी

CG School Holiday List 2026 के अनुसार, इस बार दशहरा के अवसर पर स्कूलों में 5 दिनों का अवकाश रहेगा। दशहरा की छुट्टी 17 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

यानी विद्यार्थियों को दशहरा के दौरान लगातार पांच दिनों तक स्कूल नहीं जाना होगा। त्योहार को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पहले ही अवकाश की तारीखें निर्धारित कर दी हैं।

Diwali Holidays में भी 5 दिन का अवकाश

दशहरा के साथ ही शिक्षा विभाग ने Diwali Holidays 2026 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। दीपावली के मौके पर स्कूलों में 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश रहेगा।

इस तरह विद्यार्थियों को दशहरा और दीपावली, दोनों प्रमुख त्योहारों पर पांच-पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी।

Winter Vacation भी 5 दिनों का रहेगा

वहीं, शैक्षणिक सत्र के दौरान Winter Vacation की तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

इस प्रकार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 15 दिनों की छुट्टी घोषित की है।

पिछले साल 18 दिन का था अवकाश

अगर पिछले शैक्षणिक सत्र की बात करें तो वर्ष 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश 6-6 दिनों का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक रहा था।

इस तरह पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों का अवकाश मिला था। वहीं, वर्ष 2026 में इन तीनों छुट्टियों की अवधि घटकर कुल 15 दिन हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button