छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : CBG इकोसिस्टम के लिए केंद्र ने दी ₹50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, देश में पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास और इस दिशा में किए जा रहे नवाचारों को देखते हुए भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को विशेष प्रोत्साहन दिया है।

केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना (SASCI) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए 50 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि मंजूर की है।

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में अहम कदम

राज्य सरकार द्वारा बायोगैस उत्पादन, कृषि अवशेषों एवं जैविक कचरे के बेहतर उपयोग और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं पहलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की है।

यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

देश में पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

कम्प्रेस्ड बायोगैस इकोसिस्टम के लिए इस योजना के तहत 50 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।

यह उपलब्धि राज्य में ऊर्जा, कृषि और पर्यावरण क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के सतत विकास के प्रयासों का परिणाम है। सरकार भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हरित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button