रायगढ़

कोतवाली पुलिस की रेड…।अवैध बिक्री के लिये रखी 105 लीटर महुआ शराब जप्त….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- आज दिनांक 03.10.2020 को कोतवाली टी.आई. एस.एन.सिंह के नेतृत्व में कोतवाली स्टाफ द्वारा उर्दना बगीचापारा में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे होने की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में भारी मात्रा में महुआ शराब कोतवाली पुलिस के हाथ आई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि उर्दना में ईश्वर उरांव पिता सुकरा उरांव 40 वर्ष निवासी उरदना बगीचा पारा थाना कोतवाली रायगढ़ आंगनबाड़ी के पास अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करता है जिस पर स्टाफ द्वारा छापेमारी किया गया। आरोपी ईश्वर उरांव के पास से टायर-ट्यूब,प्लास्टिक के बोतल,जरकिन में रखा हुआ जुमला 105 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 21,500 जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34 (2),59(क) के तहत कार्यवाही की गई ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button