छत्तीसगढ़

गृहमंत्री ने खुड़मुड़ा हत्याकांड गुत्थी सुलझाने वालीं टीम को किया सम्मानित और 2 लाख इनाम देने की घोषणा…।

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर (छत्तीसगढ़)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग प्रवास के दौरान अपने दुर्ग निवास कार्यालय में खुड़मुड़ा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा और पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित 50 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को इस सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने अधिकारियों से उनके अनुभव भी साझा किए। उन्होंने दुर्ग जिले के पुलिस टीम के लिए 2 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा करते कहा कि उन्हें जल्द ही प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button