रायगढ़: सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

रायगढ़। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही सहयोग केंद्र में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।
पेंशन और स्वास्थ्य सहायता से जुड़ी समस्याएं सामने आईं
सहयोग केंद्र में पहुंचे लोगों ने पेंशन, स्वास्थ्य सहायता सहित विभिन्न समस्याओं से वित्त मंत्री को अवगत कराया। ओपी चौधरी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या भी सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सहयोग केंद्र का उद्देश्य आम लोगों की आवाज को सीधे शासन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और सहयोग केंद्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है।






