Uncategorised

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़। जिले में सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा निवासी अनंत पैंकरा (24 वर्ष, पिता नंद पैंकरा) और खरसिया निवासी पिंटू डनसेना बाइक क्रमांक CG 13 JW 1149 से रायगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अनंत पैंकरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिंटू डनसेना को मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

दोनों युवक किसी पेट्रोल पंप में कार्यरत बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। भूपदेवपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button