रायगढ़

जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अमित पांडे की पैरवी नही करने का फैसला लिया वापस…।आम सभा में लिया गया निर्णय…।।

Advertisement
Advertisement Carousel

सिंहघोष/रायगढ़-१३.०४.२२-अधिवक्ता संघ की आंदोलन के बीच एक बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है। जिसमें आज आम सभा की बैठक में अधिवक्ता संघ ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक वेब पोर्टल संचालक अमित पांडेय का अधिवक्ता संघ की ओर से पैरवी नहीं करने का पूर्व में लिया गया निर्णय अब निरस्त कर दिया गया है।

अमित पांडे के माता पिता एवं पत्रकार संघ की ओर से अधिवक्ता संघ को दिए गए पुनर्विचार याचिका पर आम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें कि, कुछ दिनों पूर्व नगर निगम रायगढ़ की महिला कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा अपने घर पर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। चक्रधर नगर थाने की पुलिस जब मामले की पड़ताल कर रही थी,तो उस समय मृतिका के घर से एक कथित सुसाइड नोट मिला था। जिसमें वेब पोर्टल के संचालक अमित पांडे के लिए लिखा था कि “यदि कभी मेरी मृत्यु होती है तो इसका जिम्मेदार अमित पांडे होगा।

इसलिए इस कथित सुसाइड नोट की सत्यता पुलिस की ओर से फोरेंसिक टेस्ट कराए जाने के बाद ही साबित हो सकेगी। लेकिन जांच के दौरान जो तथ्य पहले सामने आया है। उसको आधार मान कर अमित पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया था। जहाँ अभी वह रायगढ़ जिला जेल में बन्द है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button