Uncategorised

Operation Clean Hunt Raigarh : सहारा इंडिया निवेश घोटाले में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, करीब 40 लाख रुपये निवेश धोखाधड़ी मामले में आरोपी न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाला मामले में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे सहारा इंडिया कबीर चौक रायगढ़ के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार किया है।

कोतरारोड़ क्षेत्र से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी विजय कुमार शराफ को 20 जुलाई 2026 को कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

40 लाख रुपये निवेश कराकर नहीं लौटाई राशि

मामले में शिकायतकर्ता विकास निगानिया निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी रायगढ़ ने 29 सितंबर 2022 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कंपनी की विश्वसनीयता एवं अधिकृत होने का भरोसा दिलाकर वर्ष 2017 के दौरान उनसे, उनकी माता और पत्नी से करीब 40 लाख रुपये विभिन्न योजनाओं में निवेश करवाए थे।

शिकायत के अनुसार, निवेश की अवधि पूरी होने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई। जांच में सामने आया कि निवेशकों से सहारा इंडिया के नाम पर राशि लेकर विभिन्न सहकारी समितियों के नाम से बॉन्ड जारी किए गए और योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की गई।

कई अधिकारियों की संलिप्तता आई सामने

विवेचना के दौरान जिला प्रशासन, विभिन्न बैंकों, मंत्रालयों और निवेशकों से प्राप्त दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें सहारा इंडिया समूह के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, सेक्टर मैनेजरों और रीजनल अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button