छत्तीसगढ़

रायपुर में किचन पर महंगाई की मार, अदरक-लहसुन के दाम हुए डबल, 240 रुपए तक पहुंचे रेट

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर में महंगाई एक बार फिर आम लोगों की रसोई पर भारी पड़ती दिख रही है। अदरक और लहसुन के दाम अचानक दोगुने हो गए हैं, जिससे घरेलू बजट बिगड़ गया है। बाजार में अब अदरक और लहसुन दोनों ही 200 से 240 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं।

रसोई की जरूरी चीजें हुईं महंगी

एक महीने पहले तक अदरक 80 से 100 रुपए किलो और लहसुन 80 से 100 रुपए किलो तक मिल रहा था, लेकिन अब दोनों के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। आम उपभोक्ताओं के अनुसार रोजमर्रा की जरूरतों पर लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है।

अदरक के दामों में तेज उछाल

थोक बाजार में अदरक के दाम 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि चिल्हर में यह 200 से 240 रुपए किलो तक बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार फसल खराब होने और कम आपूर्ति के कारण कीमतें बढ़ी हैं।

लहसुन भी हुआ महंगा

लहसुन की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। थोक में अच्छी क्वालिटी का लहसुन 150 से 160 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि खुदरा बाजार में यह 200 रुपए किलो तक बिक रहा है।

आपूर्ति में कमी बनी वजह

थोक व्यापारियों के अनुसार इस बार अदरक की फसल खराब होने और लहसुन की बुवाई कम होने से बाजार में सप्लाई प्रभावित हुई है। स्थानीय उत्पादन कम होने के कारण अन्य राज्यों से आपूर्ति पर निर्भरता बढ़ गई है, जिससे दामों में उछाल आया है।

डूमरतराई थोक सब्जी मंडी के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भी अदरक के दाम 200 रुपए तक पहुंचे थे, और अब एक बार फिर वही स्थिति बनती दिख रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button