Uncategorised

आंधी-तूफान बना काल: निर्माणाधीन पुल गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन कंडौर-मोराकांदर पुल का हिस्सा तेज आंधी-तूफान के दौरान भरभराकर गिर गया। हादसे में अब तक 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा और तूफान के बीच पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी अचानक ढह गई। हादसे के समय नीचे कई मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राहत-बचाव कार्य जारी, SDRF टीम मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। SDRF की टीम मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस बल तैनात है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मौसम बना हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात हमीरपुर समेत आसपास के कई जिलों में तेज आंधी और तूफान आया था। शुरुआती आशंका है कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण निर्माणाधीन ढांचा कमजोर होकर गिर गया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button