छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन से धक्का देकर नाबालिग की हत्या, बॉयफ्रेंड समेत तीन हिरासत में

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर/खैरागढ़ । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की चलती ट्रेन से गिरने के बाद मौत हो गई। मामले में हत्या का आरोप उसके कथित बॉयफ्रेंड पर लगा है।

मृतका की पहचान देविका वर्मा के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ के चिचोला क्षेत्र की रहने वाली थी और 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार, देविका 28 मार्च को घर से बिना बताए डोंगरगढ़ निवासी मोहन वर्मा के साथ चली गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों वैन गंगा एक्सप्रेस से कोरबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर युवक ने चलती ट्रेन से देविका को धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों युवक-युवती खैरागढ़ से डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार हुए थे।

परिजनों ने 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।

पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button