छत्तीसगढ़

बिलासपुर : तखतपुर क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement Carousel

बिलासपुर। जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन माफिया का बोलबाला बना हुआ है। प्रतिदिन बिना किसी अनुमति के भारी वाहनों के माध्यम से मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। नदी किनारे खुलेआम ट्रैक्टरों से रेत निकाली जा रही है, जिससे पर्यावरण और ग्रामीणों की ज़िंदगी दोनों खतरे में पड़ गई है।

ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि की शिकायत खनिज विभाग से की है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और कार्रवाई करने के बजाय खामोशी साधे हुए हैं।

देवरीकला ग्राम के ग्रामीणों ने बताया कि बंधवा तालाब को मनरेगा योजना के तहत कार्य के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन अब वहां सरपंच के पति द्वारा मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा है।

खनिज अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक अवैध खनन पर अंकुश लगाना मुश्किल है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस अवैध खनन को तत्काल रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर लगाम लगाई जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button