छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : ड्रोन कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा, हाथी ने शावक की पूंछ पकड़कर रोका

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हाथियों के व्यवहार से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नर हाथी छोटे शावक की पूंछ पकड़कर उसे पीछे खींचता नजर आ रहा है, जैसे उसे समझा रहा हो कि आगे जाना ठीक नहीं है। यह दृश्य शुक्रवार शाम हाथी ट्रैकर दल द्वारा ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया।

जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में पहले 18 हाथियों का एक दल था, जो अब दो समूहों में बंट चुका है। इनमें से 8 हाथियों का एक झुंड फिलहाल पुसल्दा के जंगल में सक्रिय है।

हाथी ट्रैकर दल की निगरानी के दौरान यह अनोखा क्षण कैमरे में कैद हुआ। ट्रैकर्स का कहना है कि यह व्यवहार संभवतः शावक को चेतावनी देने या खेलने की स्थिति भी हो सकती है। वीडियो में नर हाथी शावक की पूंछ को पकड़कर पीछे खींचता दिखाई देता है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

हाथी मित्र दल कर रहा ड्रोन से निगरानी
धरमजयगढ़ सब-डिवीजन के एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि इलाके में 102 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें 22 नर हाथी, 48 मादा और 32 शावक शामिल हैं।

सबसे ज्यादा हाथियों की मौजूदगी क्रोंधा क्षेत्र में है, जबकि छाल रेंज में भी लगातार उनकी हलचल बनी हुई है। ड्रोन के माध्यम से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

गांवों में मुनादी कराई गई
हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित गांवों में एहतियात के तौर पर मुनादी कराई है, ताकि ग्रामीण सतर्क रहें और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button