छत्तीसगढ़

कैबिनेट बैठक जारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में अहम निर्णयों की संभावना

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। यह बैठक अभी भी जारी है और सूत्रों के अनुसार इसमें कई बड़े और नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना है।

बैठक में राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, कृषि, शिक्षा, अधोसंरचना विकास एवं निवेश से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ नये प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है, जिससे आम जनता को राहत और विकास को गति मिल सकेगी।

सरकार की ओर से बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता में आधिकारिक घोषणाएं किए जाने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button