रायगढ़

सभी वर्गों के चहुमुंखी विकास के लिए काम कर रहीं भूपेश सरकार-प्रकाश नायकरायगढ़ विधायक ने नगर पंचायत सरिया में 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…।।

सिंहघोष/रायगढ़-17.11.21-छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार समाज के सभी वर्गों के चहुमुखी विकास के लिए काम कर रहीं है।जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से विकास कार्य निरंतर हो रहे है।सरकार के इन कार्यों से लोग खुश व संतुष्ट नजर आ रहें है।उक्त बातें रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने बुधवार को सरिया नगर पंचायत में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में कहीं।
विधायक ने सरिया के विभिन्न वॉर्डों में सड़क,नाली,व चबूतरा सहित 75 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।सरिया के वॉर्ड न.1,3,7,11,व 15 में ये सभी कार्य होंगें।भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक बे नगर पंचायत के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,एल्डरमैन,पार्षद,तथा सभी शहरवासियों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने इस मौक़े पर कहा कि हमारे प्रदेश के भूपेश सरकार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रहीं है।कोरोना काल संकट के दौर में भी जिस तरह से निर्माण कार्य हो रहे हैं उसे लेकर हर वर्ग के लोगों में खुशी देखी जा सकती है।इस कार्यक्रम को अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत सरिया शरद यादव,वर्तमान अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार,उपाध्यक्ष अरुण शराफ सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव पातर,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता नंदकिशोर विश्वाल ,अरुण शर्मा,विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू,पदमन प्रधान,राकेश डनसेना,राजू प्रधान,नरेंद्र डनसेना,पार्षद रूप डनसेना,सहित बड़ी संख्या में सरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button