छत्तीसगढ़

रायपुर में युवती ने की आत्महत्या, 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान – मानसिक तनाव और पूर्व प्रेमी से विवाद की बात आई सामने

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित साईं ड्रीम्स सोसाइटी की छठी मंजिल से कूदकर 27 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जैसी के रूप में हुई है, जो मूलतः भिलाई के खुर्सीपार की रहने वाली थी।

मानसिक तनाव और प्रेम संबंध का विवाद बना कारण

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जैसी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि उसका पूर्व प्रेमी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीव्र विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद जैसी ने यह आखिरी कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतका के मोबाइल और निजी बातचीत की पड़ताल की जा रही है, ताकि आत्महत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

परिवार में शोक की लहर

घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिजनों ने पूर्व प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह मामला न केवल एक युवती की जान जाने का है, बल्कि यह भी दिखाता है कि मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों में उत्पन्न तनाव किस हद तक घातक हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button