छत्तीसगढ़

महासमुंद : परसदा पुलिस लाइन के सामने दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद । परसदा पुलिस लाइन के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति गजाधर देवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं उनकी पत्नी तिजहारीन को भी कई गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 21, गुरु घासीदास सुभाष नगर निवासी सुमीत देवार के माता-पिता गजाधर देवार और तिजहारीन 15 जून को दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GB 0481) से तुमगांव जा रहे थे। जैसे ही वे परसदा पुलिस लाइन के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (क्रमांक CG 04 QG 1275) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद आरोपी कार चालक घायलों को लेकर स्वयं आदित्य अस्पताल महासमुंद पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद वह मौका पाकर भाग निकला। घायल तिजहारीन ने हादसे की सूचना अपने बेटे सुमीत देवार को दी, जो तुरंत अस्पताल पहुंचा। सुमीत ने अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें उसके माता-पिता कार से उतरते हुए और आरोपी चालक को भागते हुए देखा गया।

अस्पताल कर्मचारियों की मदद से कार नंबर की पुष्टि हुई और सुमीत ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे जिन्होंने पूरी घटना को देखा।

महासमुंद पुलिस ने प्रार्थी सुमीत देवार की शिकायत पर कार क्रमांक CG 04 QG 1275 के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) और 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश का माहौल है, वे दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button