रायगढ़

शिक्षक अशोक बेहरा ने नाबालिक छात्रा से कि छेड़छाड़..। चक्रधरनगर थाने में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज…।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- दिनांक 05.04.2021 को थाना चक्रधरनगर में श्री साँई बाबा आदर्श विद्या मंदिर कसेरपारा चक्रधरनगर में शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक बेहरा उम्र करीबन 45 वर्ष संजय नगर सरला विरला थाना चक्रधरनगर के विरूद्ध एक नाबालिग बालिका द्वारा ट्यूशन क्लास के दौरान अकेली पाकर अश्लील बातें कर गंदे तरीके से छूने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। बालिका बताई कि अशोक बेहरा के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है, कल 04/04/21 को करीब 3 बजे दोपहर ट्यूशन पढ़ने गई थी, दोपहर करीब 3:30 बजे साथ में ट्यूशन पढ़ने वाली सहेली रूम से निकली। तब टीचर अशोक बेहरा गंदी-गंदी बात कर अश्लील विडियो दिखाकर रूम के दरवाजा बंद कर गंदी नियत से छूने लगा तो उसे धक्का देकर दरवाजा खोलकर बाहर निकली और सहेली और घरवालों को जाकर बताई। घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 241/2021 धारा 354,354-क भादवि 8 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पेट्रोलिंग पार्टी आरोपी के घर रवाना हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button